जिला कांग्रेस ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को श्रद्धांजलि दी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में जिला कांग्रेस द्वारा भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं देश के प्रथम शिक्षा मंत्री Abul Kalam Azad की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती सहित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तरुण बाहेती ने कहा कि मौलाना आजाद ने स्वतंत्र भारत की शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव रखी। आज जब शिक्षा का व्यवसायीकरण हो रहा है, तब उनके विचार और शिक्षा नीति हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मौलाना आजाद के आदर्शों पर चलकर शिक्षा, एकता और सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर ओम दीवान, बृजेश मित्तल, मनोहर अंब, हारून रशीद, जगदीश पुनार, इलियास कुरेशी, सोनू यादव, संजय पंवार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Top