नीमच कांग्रेसजन 24 फरवरी को भोपाल में 'किसान महा चौपाल' में होंगे शामिल | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ |  नीमच।देश के किसानों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी 24 फरवरी 2026 को भोपाल में विशाल 'किसान महा चौपाल' का आयोजन कर रही है। इस आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे। वे किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ अपना संदेश देंगे। नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने बताया कि नीमच जिले के कांग्रेसजन इस आंदोलन में निजी वाहनों से भोपाल पहुंचकर हिस्सा लेंगे। जिले के ब्लॉक, मंडल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और अन्य पदाधिकारी भी सक्रिय रूप से शामिल होंगे। बाहेती ने कहा कि यह आंदोलन केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि अन्नदाता के सम्मान और उनके अधिकार की रक्षा की लड़ाई है। सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे प्रातः 11:30 बजे भोपाल पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाएं।

Top