नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच भाजपा विधायक दिलीपसिंह परिहार ने जमुनियां खुर्द की ज्योति खारोल के परिवार को उनकी पोती के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। रविवार को अपने आवास पर आयोजित जनदर्शन के दौरान बुजुर्ग अभिभावक ने बताया कि उनकी पोती की शादी जल्द ही होने वाली है, लेकिन माता नहीं हैं और पिता बीमार हैं, जिससे शादी की तैयारियों में आर्थिक परेशानी आ रही है। विधायक परिहार ने तुरंत स्वेच्छानुदान निधि से 30 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की और परिजनों को और भी मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम विवाह योग्य बेटियों की शादी में अभिभावक बनकर उनकी मदद कर सकते हैं। परिजनों ने विधायक परिहार का आभार व्यक्त किया। विधायक ने भरोसा दिलाया कि बेटी के विवाह में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और सरकार हमेशा समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ खड़ी है।