नीमच: लाल घाटी खेल मैदान पर कल सजेंगे श्री श्याम दरबार, भजन संध्या का होगा भव्य आयोजन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच ग्वालटोली के लाल घाटी खेल मैदान पर श्री श्याम परिवार मित्र मंडल के तत्वावधान में द्वितीय फाग महोत्सव के अंतर्गत भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन 24 फरवरी 2026 को सायं 7:30 बजे से किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” के संकल्प के साथ भक्ति और प्रेम का प्रसार करना है। आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि आयोजन में शीश के दानी बाबा श्याम का मनमोहक दरबार सजाया जाएगा। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायिका दीदी पूजा सखी (पटियाला) और अजय पाटीदार (मंदसौर) सहित अन्य कलाकार मधुर संगीत और भजनों की प्रस्तुति देंगे।

इस अवसर पर बाबा को 56 भोग लगाया जाएगा, पावन ज्योत जलेगी और पुष्प एवं इत्र वर्षा की जाएगी। आयोजन में नीमच श्याम सरकार द्वारा दरबार की साज-सज्जा की जाएगी। साउंड सेवा शर्मा साउंड द्वारा प्रदान की जाएगी, जबकि सचिन म्यूजिकल ग्रुप (मल्हारगढ़) के कलाकार संगीत प्रस्तुति देंगे। श्री श्याम परिवार मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आने वाले दर्शक एवं श्रद्धालुओं को एक भव्य और पावन अनुभव प्राप्त हो। आयोजक जनता से अनुरोध कर रहे हैं कि वे समय से पहुंचकर इस भक्ति महोत्सव का आनंद लें और बाबा श्याम के दरबार में अपनी भक्ति अर्पित करें।

Top