नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच थाना बघाना पुलिस ने चोरी की गई इलेक्ट्रिक स्कुटी को चंद घंटों के भीतर बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के बाद श्रीमान पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने मामले की शीघ्र जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया और नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी ने अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया और मुखबीर सूचना के आधार पर स्कुटी बेचते हुए सुजल (20 वर्ष) निवासी सुभाष नगर, रतलाम को मुलचंद मार्ग पर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की। पुलिस ने चोरी गई TVS iQ इलेक्ट्रिक स्कुटी को भी जप्त किया। इस सफलता में निरीक्षक राधेश्याम दांगी, आर के सिंघावत, प्र आर मोनवीरसिंह, आर भरतलाल पाटीदार, आर अजातशत्रुसिंह, आर ओमप्रकाश पारगी और आर राहुल डाबी का सराहनीय योगदान रहा। अग्रिम विवेचना जारी है।