हवाई फायरिंग के बीच युवती से डांस, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | ग्वालियर के बेहट थाना क्षेत्र में बंदूक के दम पर युवती से डांस करवाने का वीडियो सामने आने से सनसनी फैल गई है। 47 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में एक युवक कुर्सी पर बैठा .315 बोर की राइफल लोड कर दो बार हवाई फायर करता दिखाई दे रहा है। उसके सामने एक युवती डांस कर रही है। फायरिंग के बाद एक नाबालिग मौके से खाली खोखा उठाकर ले जाता भी नजर आता है।वीडियो सामने आते ही पुलिस ने रहवाली क्षेत्र में जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक हस्तिनापुर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस राइफल के लाइसेंस और पूरे घटनाक्रम की वैधानिक जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Top