इंदौर में पांच बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा दिया साथ ही माँ की अंतिम इच्छा के अनुसार किया देहदान |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | इंदौर के सुदामा नगर निवासी 79 वर्षीय संतोष वर्मा के निधन के बाद उनकी पांच बेटियों ने समाज सेवा और संस्कार की अनूठी मिसाल पेश की। केवल अपनी मां की अर्थी को कंधा देने तक सीमित न रहते हुए, उन्होंने उनकी आखिरी इच्छा और परोपकारी स्वभाव को देखते हुए उनकी आंखें, त्वचा और देह मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर दी। शासन ने इस परोपकार के काम के लिए स्व. संतोष वर्मा को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया।संतोष वर्मा के निधन के बाद बेटियों ने आपसी सहमति से उनके देहदान का निर्णय लिया। उनके आंखें इंडेक्स मेडिकल कॉलेज को दान की गईं, जिससे दो अंधे व्यक्तियों की जिंदगी में रोशनी आएगी। त्वचा दान से गंभीर रूप से झुलसे मरीजों की मदद होगी। अंत में उनकी देह मेडिकल रिसर्च सेंटर को दी गई, ताकि भावी डॉक्टर्स चिकित्सा के गुर सीख सकें।बेटियों ने गायत्री परंपरा अनुसार अंतिम संस्कार किया।

Top