धमनिया में चाय की दुकान तोड़ी गई, पीड़ित ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | धामनिया झांझरवाड़ा निवासी बादल सालवी ने प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने गांव में अपनी चाय की दुकान चलाने के लिए एक व्यक्ति से 5 लाख रुपये में जमीन खरीदी थी। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि संबंधित जमीन शासकीय है।बादल के अनुसार जब इस मामले में उन्होंने गांव की पटवारी अंजली शर्मा से संपर्क किया तो पहले 20 हजार रुपये “अतिक्रमण भरवाने” के नाम पर मांगे गए। बाद में यह राशि बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दी गई। बादल का कहना है कि वे मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं और इतनी बड़ी रकम देना उनके लिए संभव नहीं था।उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए उनकी जमीन पर बनी चाय की दुकान को जेसीबी से तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के बाद वे बेरोजगार हो गए हैं। बादल ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई थी।पीड़ित ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

Top