नीमच टुडे न्यूज़ | ग्राम फुलपुरा, तहसील मनासा निवासी रवि पिता सुरेशचन्द्र शर्मा ने जिला कलेक्टर को दो अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत कर गांव के कुछ लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, तोड़फोड़ और दबंगई के गंभीर आरोप लगाए हैं।आवेदन के अनुसार सर्वे नंबर 355 की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने हेतु 16 दिसंबर 2025 को कार्यालय कुकड़ेश्वर में आवेदन दिया गया था। 17 फरवरी 2026 को तहसील न्यायालय द्वारा गठित राजस्व दल मौके पर पहुंचा। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान गोविंद, मोहनसिंह, विमल, निलेश एवं बलराम गुर्जर सहित अन्य लोगों ने विरोध करते हुए पत्थरबाजी और लाठीचार्ज किया।रवि शर्मा का कहना है कि राजस्व अधिकारियों के सामने ही उनके साथ मारपीट की गई, जिसका वीडियो उनके पास सुरक्षित है। आरोप है कि उनकी ओमनी वैनको खाई में धक्का दे दिया गया, जिसमें उनका भाई राहुल शर्मा मौजूद था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई | एक अन्य आवेदन में रवि शर्मा ने बलराम गुर्जर पर उनके निजी खेत की तार फेंसिंग के खंभे तोड़ने, करंट छोड़ने और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। प्रार्थी ने कलेक्टर से शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, तोड़फोड़ और आपराधिक कृत्य के आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।