नीमच टुडे न्यूज़ | जिले में 20, 21 और 22 फरवरी को आयोजित तीन दिवसीय शीतकालीन गिद्ध गणना अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें कुल 507 गिद्ध दर्ज किए गए। वन मंडलाधिकारी एस.के. अटोदे के मार्गदर्शन एवं एसडीओ फॉरेस्ट दशरथ अखंड के नेतृत्व में पहली बार मोबाइल ऐप के माध्यम से गणना की गई।सर्वेक्षण में इजिप्टियन गिद्ध, व्हाइट रैम्पड वल्चर और इंडियन लॉन्ग बिल्ड वल्चर प्रजातियां पाई गईं। गणना सूर्योदय से सुबह 9 बजे तक की गई, जिसमें केवल पेड़ों व चट्टानों पर बैठे गिद्धों को शामिल किया गया।इस अभियान में रतनगढ़ रेंजर विपुल, रामपुरा रेंजर भानुप्रताप सिंह सोलंकी, डॉ साधना सेवक, डॉ लखन सिंह यादव, डॉ सुषमा सोलंकी सहित निकिता यादव, अनमोल यादव, इंदरजीत सिंह, प्रिंस शर्मा, हर्षल चौहान, अंजली शर्मा, भाग्यश्री पंवार, अक्षय यति, विवेक शर्मा, प्रहलाद भील, विकास मेघवाल व अभिषेक भट्ट ने सक्रिय सहभागिता निभाई।