नीमच टुडे न्यूज़ | ग्राम बमोरा की प्रेमलता पाटीदार ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 23.61 लाख रुपये की लागत से “बालाजी उद्योग” नामक खाद्य तेल प्रसंस्करण इकाई स्थापित की है। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक, जीरन से 20 लाख रुपये का ऋण तथा 8.26 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त किया। “गोपाल कृष्ण” ब्रांड से कोकोनेट ऑयल तैयार कर वे प्रतिमाह 8 से 10 लाख रुपये का टर्नओवर और 2 से 3 लाख रुपये शुद्ध आय अर्जित कर रही हैं। उनके उद्योग में 5 से 7 लोगों को रोजगार मिला है।प्रतिभा योजना का लाभ लें जनजातीय कार्य विभाग की प्रतिभा योजना अंतर्गत जेईई, नीट आदि परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों को 25 से 50 हजार रुपये तक सहायता दी जाएगी। आवेदन 20 मार्च 2026 तक MPTAASC पोर्टल पर किए जा सकते हैं।