नीमच मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद के लिए पिता ने फिर से दिया आवेदन, 6 साल के बेटे के हादसे के बाद दरखास्त |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | जिले में  एक पिता ने अपनी आर्थिक दिक्कत और व्यक्तिगत त्रासदी को लेकर कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान  मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद की मांग की है। अम्बेडकर कॉलोनी नीमच निवासी नाहर  पिता मोहम्मद यामीन ने अपनी दरखास्त में बताया कि उनका जीवन गरीबी रेखा के नीचे है और वे मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।प्रार्थी ने बताया कि उनका 6 वर्षीय पुत्र हसनैन 31 अगस्त 2024 को अम्बेडकर कॉलोनी की पुलिया में गिर गया था। बेटे की तलाश के बावजूद अब तक कोई पता नहीं चला, जिससे यह माना जा रहा है कि उनका पुत्र अब इस दुनिया में नहीं है।नाहर ने कहा कि वह गरीब वर्ग से हैं और किराये के मकान में रहते हैं। उनका कोई और आय का साधन नहीं है और उन्होंने अब तक शासन की किसी भी योजना का लाभ नहीं उठाया। उन्होंने पहले दिनांक 5 नवंबर 2024 को इस संबंध में आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।इसलिए, नाहरु  ने पुन आवेदन प्रस्तुत किया है और मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5,00,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उनका कहना है कि इस रकम से वे अपने जीवन और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होंगे।

Top