बेसन के स्वाद में सजा कृति का मंच, अंजली और दिव्या रहीं अव्वल | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कृति द्वारा आयोजित बेसन आधारित व्यंजन प्रतियोगिता में स्वाद, सृजन और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। गांधी वाटिका में आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर की 50 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता कर मीठे और नमकीन व्यंजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी। मीठे व्यंजन श्रेणी में चक्की बनाकर अंजली आसवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नमकीन वर्ग में वेजिटेबल कटलेट के लिए दिव्या मुच्छाल प्रथम रहीं।

ड्रायफ्रूट रोल के लिए कुसूम काला द्वितीय और केक के लिए निकिता जैन तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं नमकीन में खांडवी के लिए विनिता मंत्री द्वितीय तथा कल्मी बड़ा के लिए कृति धनोतिया तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में मोनिका जैन, अमरजीत कौर और ममता विजयवर्गीय ने स्वाद व गुणवत्ता के आधार पर परिणाम घोषित किए। विजेताओं को माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष अनीता समदानी, महिला वैश्य महासम्मेलन की अध्यक्ष वंदना मंत्री एवं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता भारती ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई तथा अंत में आभार प्रदर्शन किया गया।

Top