कृषि उत्पादन में अग्रणी बना मध्यप्रदेश : डॉ. मोहन यादव | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश ने कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में स्थान बनाया है। आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार राज्य 46.63 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन के साथ देश में दूसरे स्थान पर है। दलहन उत्पादन में 5.24 मिलियन टन के साथ प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा, जबकि तिलहन में 8.25 मिलियन टन उत्पादन के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। गेहूं उत्पादन 24.51 मिलियन टन और मक्का 6.64 मिलियन टन रहा। मोटे अनाज में 7.78 मिलियन टन उत्पादन दर्ज किया गया। सोयाबीन उत्पादन 5.38 मिलियन टन रहा, जो राष्ट्रीय उत्पादन का 35 प्रतिशत से अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय वृद्धि हेतु वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है तथा विभिन्न कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश ने यह उपलब्धि हासिल की है।

Top