जनगणना 2027 में नागरिक दें सही व पूर्ण जानकारी : हिमांशु चन्द्रा | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच  जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा की उपस्थिति में जनगणना 2027 हेतु दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कलेक्टर ने कहा कि यह देश की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें मोबाइल ऐप और स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से डेटा संकलित किया जाएगा। नागरिक 16 से 30 अप्रैल तक स्वयं भी ऑनलाइन जानकारी दर्ज कर सकेंगे। प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रथम चरण 1 से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण का होगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना के लिए आयोजित किया जाएगा।

प्रगणक 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र करेंगे, जिनमें मकान की स्थिति, परिवार के सदस्य, सामाजिक वर्ग, पेयजल, शौचालय, रसोई ईंधन और व्यवसाय संबंधी विवरण शामिल हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत एकत्रित सभी जानकारियां पूर्णतः गोपनीय रहेंगी। किसी प्रकार के ओटीपी या बैंक विवरण की मांग नहीं की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रगणकों को सही और संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना कार्य में सहयोग करें।

Top