नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत लाभ प्राप्त कर विकासखंड नीमच के ग्राम बमोरा की प्रेमलता पाटीदार ने गृहणी से सफल उद्यमी बनने तक का प्रेरक सफर तय किया है। उन्होंने 23.61 लाख रुपये की लागत से “बालाजी उद्योग” नाम से खाद्य तेल प्रसंस्करण इकाई स्थापित की है। उद्यानिकी विभाग के सहयोग से स्थापित इस उद्योग के लिए प्रेमलता ने भारतीय स्टेट बैंक, जीरन शाखा से 20 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया, जिस पर शासन से 8.26 लाख रुपये का अनुदान मिला।
उन्होंने “गोपाल कृष्ण” ब्रांड नाम से कोकोनेट ऑयल का उत्पादन शुरू कर बाजार में अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में उनका मासिक टर्नओवर 8 से 10 लाख रुपये है, जिसमें 2 से 3 लाख रुपये की शुद्ध आय हो रही है। साथ ही 5 से 7 स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिला है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में अब तक 210 हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित किया जा चुका है।