नीमच टुडे न्यूज़ | मध्यप्रदेश सरकार की नई परिवहन नीति के विरोध में मंगलवार को प्रदेशभर में बस संचालकों ने प्रदर्शन किया।नीमच के निजी बस स्टैंड पर बस यूनियन सदस्यों ने बसों पर काले झंडे बांधकर विरोध दर्ज कराया।यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि नई नीति छोटे बस मालिकों के लिए आर्थिक रूप से नुकसानदायक साबित होगी। उनका आरोप है कि बस संचालन बड़ी कंपनियों के अधीन करने की तैयारी की जा रही है, जिससे स्वतंत्र संचालकों की आजीविका प्रभावित होगी। ₹3 प्रति किलोमीटर लीज मॉडल को भी उन्होंने अव्यावहारिक बताया।बस मालिकों ने सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर 2 मार्च से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।