नीमच के मंडी व्यापारी परिवार को बड़ा सम्मान, डॉ. मोहन यादव के हाथों मिला बेस्ट सप्लायर अवार्ड | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच के मंडी व्यापारी परिवार ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। अंचल के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यापारी गोपाल गर्ग उर्फ जीजी की फर्म “गिरधारी लाल गोवर्धन लाल गर्ग” को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। उनके सुपुत्र दीपांशु गर्ग और जयेश गर्ग को “बेस्ट सप्लायर अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें डॉ. मोहन यादव के हाथों प्रदान किया गया। इंदौर में 22 फरवरी को आयोजित काबुली चना ट्रेड एसोसिएशन की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के प्रमुख व्यापारियों ने भाग लिया।

इस दौरान दीपांशु गर्ग और जयेश गर्ग ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति, निर्यात संबंधी विशेषज्ञ राय और उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले उत्पाद को लेकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी फर्म को गुणवत्ता, निर्यात क्षमता, विश्वसनीयता और बेहतर आपूर्ति व्यवस्था के आधार पर यह अवार्ड दिया गया। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने स्वयं युवा व्यापारियों से उत्पादन और निर्यात को लेकर चर्चा की। नीमच का काबुली चना देश-विदेश में अपनी बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। ऐसे में स्थानीय व्यापारियों का बड़े मंच पर सम्मानित होना पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

Top