नीमच के विधायक दिलीपसिंह परिहार विधानसभा में गरजे, बांछड़ा समुदाय, सिटी नाला सौंदर्यीकरण और हॉकी एस्ट्रोटर्फ निर्माण पर उठाए तीखे सवाल | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच से विधायक दिलीपसिंह परिहार ने विधानसभा सत्र में बांछड़ा समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का मुद्दा जोरशोर से उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई संस्थाओं को बजट मिलने के बावजूद जमीनी क्रियान्वयन नजर नहीं आ रहा है, जिसकी जांच आवश्यक है। उन्होंने समुदाय की बच्चियों के लिए सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे रोजगारमूलक केंद्र खोलने, विशेष शिविर लगाकर आधार व अन्य दस्तावेज बनवाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। विधायक ने सिटी नाला सौंदर्यीकरण कार्य में अनियमितता की जांच और डिज़ाइन अनुसार कार्य पूर्ण कराने की मांग नगरीय प्रशासन मंत्री से की। साथ ही बघाना में हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड निर्माण शीघ्र शुरू कराने पर जोर दिया। विधानसभा में उनके आक्रामक रुख से अधिकारी भी सतर्क नजर आए। बजट सत्र में उन्होंने 44 प्रश्न, 4 ध्यानाकर्षण और 5 शून्यकाल के माध्यम से क्षेत्रीय मुद्दे प्रमुखता से उठाए।

Top