भारत–मॉरीशस संसदीय मैत्री समूह में शामिल हुए सुधीर गुप्ता, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में मिला दायित्व | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मंदसौर-नीमच-जावरा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता को लोकसभा की भारत–मॉरीशस संसदीय मैत्री समूह का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह समूह ओम बिरला के नेतृत्व में गठित हुआ है, जबकि वरिष्ठ सांसद जगदंबिका पाल को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। यह मनोनयन भारत और मॉरीशस के बीच संसदीय सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों और द्विपक्षीय संवाद को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समूह का उद्देश्य दोनों देशों के बीच कृषि, उद्योग और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना भी है। उल्लेखनीय है कि मॉरीशस के विकास में भारतीय मूल के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते मजबूत रहे हैं। सांसद सुधीर गुप्ता ने इस मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे भारत-मॉरीशस संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Top