कृषि विकास को नई रफ्तार: 2026-27 बजट में किसानों के लिए हजारों करोड़ का प्रावधान, बिजली बिल में बड़ी राहत – डॉ. मोहन यादव नेतृत्व में कृषि पर फोकस | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मध्यप्रदेश का कृषि बजट 2026-27 कृषि विकास और कृषक कल्याण को समर्पित बताया गया है। डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट को “समृद्ध म.प्र.@2047” दृष्टि पत्र की भावना से प्रेरित दीर्घकालीन विकास योजना का हिस्सा बताया गया है। बजट में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए 5500 करोड़, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 1299 करोड़ और ब्याज मुक्त अल्पकालीन कृषि ऋण के लिए 720 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों में राहत देने हेतु 20485 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के लिए 343 करोड़ तथा अटल कृषि ज्योति योजना के लिए 13,914 करोड़ रुपये का प्रावधान है। कृषकों के लिए सुरक्षा चक्र के अंतर्गत 13,769 करोड़ रुपये रखे गए हैं, जिससे आय सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन को मजबूती मिलेगी। साथ ही उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए 28,158 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Top