नीमच टुडे न्यूज़ | देश के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने और उनके परिवारों के सम्मान व आर्थिक सहयोग के उद्देश्य से भारत में विश्व की सबसे लंबी साइकिल यात्रा की जा रही है। यह यात्रा 47000 किलोमीटर 900 दिनों में 32 राज्यों से होकर गुजर रही है। इस अभियान के तहत शहीद सैनिकों सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं सैन्य कर्मियों को सम्मान कार्ड प्रदान करने की मांग उठाई गई है। साथ ही शहीद सैनिक सम्मान’ पहल के अंतर्गत कक्षा 12 में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले शहीद सैनिकों के बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा सहायता देने का प्रस्ताव है। इसके अलावा शहीद बल सम्मान योजना के तहत शहीद सैनिकों की बेटियों के विवाह के लिए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संयुक्त रूप से 20 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की मांग भी रखी गई है। यात्रा करने वाले साइकिलिस्ट अभिषेक ने बताया कि वह यह पूरी यात्रा बिना किसी धन के कर रहे हैं। उन्होंने देशवासियों से अपने प्रयासों के समर्थन में सब्सक्राइब करने की अपील की है। इस ट्रस्ट में एकत्रित राशि शहीद सैनिकों के परिवारों के आर्थिक सहयोग के लिए समर्पित की जाएगी।