नीमच में स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की 60वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम ,  बड़ी संख्या में रही  नागरिकों की उपस्थिति | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच के बघाना तिराहा स्थित पेट्रोल पंप के सामने स्थापित वीर सावरकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय सुभाष सेना जिला नीमच एवं सावरकर विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, नागरिकों और युवाओं ने उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने सावरकर के राष्ट्रवादी विचारों, त्याग, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन संघर्ष, साहस और अटूट राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

Top