नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच के चीताखेड़ा गांव में हाल ही में शादी-ब्याह और जुलूस के दौरान कचरा फैलाने और ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने वाली नई मशीनों ने गांववासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव पहले से ही सफाई की कमी और कचरे के ढेरों के लिए जाना जाता है। अब रद्दी उड़ानें और पन्नी-कागज के कचरे को फैलाने वाली मशीनें बाजार मार्ग को पूरी तरह कचरे से भर रही हैं। गांववासी बता रहे हैं कि हाई पावर डीजे साउंड इतनी जोरदार है कि इसके कंपन से बर्तन हिल रहे हैं और फर्श पर गिरे। तीन-चार किलोमीटर दूर तक कानफोड़ू आवाज पहुंच रही है। जिला कलेक्टर डॉ. हिमांशु चंद्रा ने ध्वनि प्रदूषण पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता और निजी स्वार्थ के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर है। स्थानीय नागरिक मांग कर रहे हैं कि कचरा फैलाने वाली मशीनों पर प्रतिबंध लगाया जाए और शादी समारोह वाले स्वयं सफाई व्यवस्था करें, ताकि बुजुर्ग, बच्चे और आम लोग सुरक्षित रह सकें।