नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच नगर पालिका परिषद नीमच की जलकल शाखा में पदस्थ कर्मचारी सुनंदा राहुल चौधरी आज 31 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रही हैं। उनके सेवानिवृत्त होने पर नगर पालिका परिवार में भावुक माहौल है और सहकर्मियों द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना की जा रही है। चौधरी ने वर्ष 1995 में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में नगर पालिका नीमच में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। प्रारंभ से ही वे जलकल शाखा में कार्यरत रहीं और अपनी मेहनत, ईमानदारी तथा कर्तव्यनिष्ठा के बल पर स्थायी कर्मी के रूप में जलकल वसूली काउंटर की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने लंबे समय तक आम नागरिकों से जुड़े कार्यों को धैर्य और सौम्यता के साथ संपादित किया सहकर्मियों के अनुसार चौधरी का व्यवहार सरल और सहयोगपूर्ण रहा। सेवानिवृत्ति के अवसर पर कार्यालय में विदाई कार्यक्रम आयोजित कर उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।