मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी भोपाल ने नीमच में डॉ. रति मिश्रा की पुस्तक ‘ह्यूमन कैपिटल: नर्चरिंग द फ्यूचर’ का किया विमोचन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित डॉ. रघुवीर सिंह स्मृति समारोह में प्रबंधन विषय की विद्वान प्रोफेसर डॉ. रति मिश्रा की पुस्तक Human Capital: Nurturing the Future (मानव पूंजी: भविष्य का पोषण) का भव्य विमोचन किया गया। समारोह में जिले के साहित्यकार, शिक्षाविद् एवं बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे मुख्य अतिथि प्रख्यात पुरातत्ववेत्ता एवं इतिहासकार कैलाश चंद्र पांडे ने कहा कि मानवीय संपदा प्रकृति का अनुपम उपहार है, जिसका संरक्षण और समुचित पोषण आवश्यक है।

अध्यक्षता करते हुए डॉ. नरेंद्र भावसार ने पुस्तक को प्रबंधन क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। विशिष्ट अतिथि प्रहलाद राय गर्ग ‘दड़ोली वाला’ ने डॉ. मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सेवाएं देते हुए पुस्तक लेखन सराहनीय कार्य है। समारोह संयोजक डॉ. सुरेंद्र शक्तावत ने बताया कि डॉ. मिश्रा का लेखन हिंदी और अंग्रेजी दोनों में शोधपरक एवं मौलिक है। डॉ. रति मिश्रा ने कहा कि पुस्तक मानव संसाधन विकास की परिवर्तनकारी भूमिका और वैश्विक परिवेश में प्रभावी एचआरडी रणनीतियों की आवश्यकता को रेखांकित करती है। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश चौधरी ने किया।

Top