हिमांशु चंद्रा ने ओलंपियाड के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित समारोह में ओलंपियाड परीक्षा में कक्षा 2 से 8 तक प्रत्येक विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कुल 32 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने मेधावी विद्यार्थियों व उनके गाइड शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं पारितोषिक प्रदान किए कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एस.एम. मांगरिया, जिला परियोजना समन्वयक दिलीप व्यास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में सहायक होती हैं। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और नियमित मार्गदर्शन पर जोर देने के निर्देश दिए। सीईओ अमन वैष्णव ने विद्यार्थियों को हर स्तर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए सुनियोजित तैयारी और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी। जिला परियोजना समन्वयक दिलीप व्यास ने बताया कि प्रथम स्तर की परीक्षा में जिले ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। कार्यक्रम का संचालन पं. अंबिका प्रसाद जोशी ने किया।

Top