ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी के वार्षिक खेलकूद का दूसरा दिन रोमांचक मुकाबलों से रहा भरपूर | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन भी रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने खेल प्रतिस्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण शर्मा, राकेश शर्मा, महेंद्र राव, संजीव थोरेचा एवं संस्था अध्यक्ष अनिल चौरसिया रहे। अतिथियों का स्वागत डॉ. सुरेंद्र शक्तावत, एच.एस. राठौर, डॉ. दिनेश तिवारी और ललित यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. पंकज श्रीवास्तव ने किया। खेल अधिकारी महबूब खान एवं सुजीत यादव ने बताया कि खो-खो के मुकाबलों में बीएड टीम ने आईटीआई कनावटी को हराया, जबकि पैरामेडिकल (गर्ल्स) टीम ने नर्सिंग टीम पर जीत दर्ज की। कबड्डी प्रतियोगिता में आईटीआई मनासा ने बीएड को 26-10 से पराजित किया, वहीं एग्रीकल्चर टीम ने मैनेजमेंट को हराया और पॉलिटेक्निक फर्स्ट टीम विजेता रही। कैरम, टेबल टेनिस और अन्य खेलों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजन ने विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क और प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह को बढ़ावा दिया।

Top