ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी के वार्षिक खेलकूद का तीसरा दिन रोमांचक मुकाबलों और फाइनल जीत के साथ संपन्न | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का तीसरा दिन उत्साह और रोमांच के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरभजन सिंह, सतपाल सिंह, शिव माहेश्वरी एवं संस्था चेयरमैन अनिल चौरसिया रहे। अतिथियों का स्वागत डॉ. सुरेंद्र शक्तावत, एच.एस. राठौर, मंगल सिंह पंवार और ललित यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. पंकज श्रीवास्तव ने किया। क्रिकेट फाइनल मुकाबले में बीएड टीम ने जीआईपीएस को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएड ने 8 ओवर में 93 रन बनाए, जवाब में जीआईपीएस टीम 73 रन ही बना सकी। टग ऑफ वॉर गर्ल्स वर्ग में बीएड टीम विजेता रही, जबकि बॉयज वर्ग में मेडिकल टीम ने जीत दर्ज की। वॉलीबॉल में पॉलिटेक्निक और मैनेजमेंट टीम विजयी रही। फुटबॉल सेमीफाइनल में फार्मेसी कॉलेज और जीआईएमटी कनावटी ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। सैक रेस एवं शॉटपुट प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन ने विद्यार्थियों में खेल भावना और टीमवर्क को प्रोत्साहित किया।

Top