कैंसर के खिलाफ जंग में एचपीवी वैक्सीन बनेगा मजबूत कवच, आज से शुरू होगा निःशुल्क टीकाकरण | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा देशव्यापी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान शनिवार से शुरू किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के अजमेर से किया जाएगा, जबकि प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। अभियान की तैयारियों की समीक्षा मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने बताया कि जिले में 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष में प्रवेश की किशोरियों को निःशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी। जिला चिकित्सालय सहित रामपुरा, मनासा, जावद, सिंगोली और जीरन में टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं। टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित एवं स्वैच्छिक रहेगा और अभिभावकों की सहमति से किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा अभिभावकों से बालिकाओं को वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

Top