दशहरा मैदान में होगा सामूहिक होलिका दहन, आर्केस्ट्रा बनेगा मुख्य आकर्षण | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति द्वारा पिछले 11 वर्षों से शहर में सामूहिक होलिका दहन का आयोजन किया जा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी दशहरा मैदान में होली पर्व धूमधाम और पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा। आयोजन के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आर्केस्ट्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसमें होली गीतों की मस्ती के बीच उत्सव का आगाज होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए समिति सदस्यों ने 28 फरवरी शनिवार को आयोजन स्थल दशहरा मैदान का मौका मुआयना किया। इस दौरान बृजेश मित्तल, ओम दीवान, मनोहर अंब, इलियास कुरैशी, रमेश बोरीवाल, रोहित खेर (सोनू यादव), धर्मेंद्र परिहार एवं ठाकुर जी पिपलोंन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। समिति ने निर्णय लिया कि पारिवारिक एवं सांस्कृतिक माहौल में पारंपरिक होली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहरवासी होली के मधुर गीतों और उत्सव के रंगों का आनंद ले सकेंगे।

Top