नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला विचार आधारित संगठन है। निरंतर प्रशिक्षण, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की निष्ठा के कारण ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को मंडल से बूथ स्तर तक प्रशिक्षित होने की आवश्यकता बताते हुए संगठन विस्तार और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण महा अभियान संभाग प्रभारी नानालाल अटोलिया एवं हरिराम शाह ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से संगठनात्मक कार्य, सामाजिक समरसता और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने प्रशिक्षण को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, ओमप्रकाश सकलेचा एवं अनिरुद्ध माधव मारू सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन राकेश पप्पू जैन ने किया तथा आभार शिवम पुरोहित ने व्यक्त किया।