नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को गोल्डन अवर में त्वरित उपचार उपलब्ध कराकर उनकी जीवन रक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पुलिस अधिकारियों एवं चिकित्सकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर उपचार मिलने से कई अनमोल जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत दुर्घटना पीड़ितों को 1.50 लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार सुविधा दी जा रही है तथा जिले में 43 अस्पताल इस योजना के अंतर्गत इम्पैनल्ड किए गए हैं। अस्पताल और पुलिस विभाग की समन्वित भूमिका योजना की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।प्रशिक्षण में पीएम राहत योजना पोर्टल संचालन, ई-डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट, ई-डीएआर पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने एवं पीड़ितों को तत्काल कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया समझाई गई । बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया सहित स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।