चीताखेड़ा में शांति समिति की बैठक, त्योहार शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | चीताखेड़ा आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया ने उपस्थित गांव के प्रबुद्धजनों को समझाया कि धार्मिक पर्व जैसे होली, धुलेंडी, रंगपंचमी, रंग तेरस, ईद उल फितर, चैत्र नवरात्र, हनुमान जयंती, रामनवमी, महावीर जयंती, डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती और अक्षय तृतीया को शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश न डालने की चेतावनी दी और आपत्तिजनक पोस्ट दिखने पर पुलिस को तुरंत सूचना देने का निर्देश दिया। बैठक में यह भी कहा गया कि होली और होलिका दहन के दौरान सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल रंगों का उपयोग किया जाए, बिजली के तारों के नीचे न जलाएं और पानी की बर्बादी से बचें। बैठक में एएसआई धारासिंह सोलंकी, आरक्षक रवि पाटीदार, सरपंच  मंजू जैन, अंजुमन कमेटी के सदर जहूर शेख और अन्य समाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन में प्रशासन के साथ सहयोग का भरोसा दिलाया।

Top