शिवना शुद्धिकरण अभियान का 93वां दिन: नदी और जलधारा से प्लास्टिक कचरा हटाया | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मंदसौर शिवना शुद्धिकरण अभियान के 93वें दिन रविवार को श्रमदानियों ने नदी और उसके तट पर बड़े पैमाने पर सफाई की। अभियान के दौरान नदी किनारे जमा लंबे समय से रखे प्लास्टिक की थैलियां, बोतलें और अन्य अपशिष्ट सामग्री हटाई गई। इसके अलावा श्रमदानियों ने नदी में उतरकर जलधारा के भीतर फंसे प्लास्टिक कचरे और गाद को बाहर निकाला। इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक विपिन जैन ने लोगों को प्लास्टिक उपयोग कम करने और कचरा इधर-उधर फेंकने से बचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने सभी मंदसौर वासियों से अपील की कि वे प्रति रविवार प्रातः 7:30 से 9:30 बजे शिवना शुद्धिकरण अभियान में श्रमदान के लिए पधारें। इस दिन श्रमदान में विधायक विपिन जैन, समाजसेवी हेमराज खाबिया, रमेश सोनी, भंवरलाल प्रजापत, महिला नेत्री इष्टा भाचावत, राखी सत्रावाला सहित दर्जनों समाजसेवी और कांग्रेसजन उपस्थित रहे। अभियान में लगभग 1 ट्राली कचरा नदी से हटाया गया।

Top