नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच शहर के वार्ड क्रमांक 22 स्थित दानागली में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का आज नगरपालिका अध्यक्ष स्वाती चौपड़ा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय मानकों के अनुसार ही कार्य किया जाए। जानकारी के अनुसार यह सड़क लगभग 15 लाख रुपये की लागत से तैयार की जा रही है। वहीं क्षेत्र के रहवासियों ने निर्माण कार्य पर संतोष जताते हुए कहा कि लंबे समय बाद क्षेत्र में अच्छी और मजबूत सड़क बन रही है, जिससे आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। नगरपालिका द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य लगातार जारी हैं, जिससे नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।