बरूखेडा में शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच समीपस्थ ग्राम बरूखेडा स्थित श्री नवग्रह शनि मंदिर का 12वां स्थापना दिवस सात दिवसीय धार्मिक आयोजनों के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत शनिवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन गांव में पोथी एवं कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। ढोल-ढमाके और डीजे की धुनों के साथ यात्रा गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा के बाद मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ, जहां प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता निकिता श्याम प्रियाजी (ताल वाले) के मुखारविंद से कथा वाचन किया जा रहा है। प्रतिदिन कथा प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगी। 6 मार्च को पूर्णाहुति एवं प्रसादी के साथ कथा का समापन होगा। इस अवसर पर अभिषेक, हवन, सामूहिक विवाह सम्मेलन, विशाल भंडारा, महाआरती और भजन संध्या सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाएगा।

Top