नीमच टुडे न्यूज | निपानिया के श्री अंबामाता आरोग्य आश्रम सेवा न्यास निपानिया में गुरुजी सुरेशानंद जी शास्त्री के सान्निध्य में 8 से 12 मार्च को विशाल महायज्ञ, रूंद्राक्ष अभिषेक आरोग्य महाशिविर, वास्तु निवारण, कालदोष निवारण और धन्वतरी महाभिषक का आयोजन किया जा रहा है। 8 मार्च को रूद्राक्ष शिवलिंग की स्थापना के साथ वनस्पति जागरण अनुष्ठान प्रारंभ होगा, 9 मार्च को आरोग्य महाशिविर का आयोजन होगा, 10 मार्च को वनस्पति अभिषेक और 12 मार्च को अग्नि पूजा, महाप्रसादी और महायज्ञ की पुणहूति होगी। 9 मार्च को आरोग्य महाशिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के 30 आयुर्वेद डॉक्टर सेवाएं देंगे। ये वे आयुर्वेद डॉक्टर है जो प्रदेश के आयुर्वेद कॉलेज से शिक्षित है और गुरूजी सुरेशानंद जी शास्त्री से दीक्षित है। निपानिया गुरुजी सुरेशानद जी ने कहा अनुष्ठान के दौरान 151 जड़ी बुटियों से आहूती दी जाएगी। इससे अनेक तरह के रोगों का निराकरण होगा। शिविर में आयुर्वेद चिकित्स उपचार करेंगे और परामर्श देंगे।, माइग्रेन, साइनेस सहित कई बीमारियो का इलाज होगा। शिविर को लेकर निपानिया आश्रम में भव्य तैयारियां की जा रही है। 8 मार्च से प्रदेशभर के आयुर्वेद चिकित्सक निपानिया आना शुरू हो जाएंगे जो 12 मार्च तक रहेंगे।