नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) दुर्गा बामनिया ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर शहरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने सभी नागरिकों से होली का पर्व शालीनता, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि होली खुशियों और प्रेम का त्योहार है, जिसे मिल-जुलकर सकारात्मक वातावरण में मनाया जाना चाहिए। सीएमओ बामनिया ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी व्यक्ति पर जबरदस्ती रंग न डालें। साथ ही उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से होली मनाने की बात कही। उन्होंने अपने संदेश में कामना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।