नपा उपाध्यक्ष रंजना परमाल ने दी होली पर्व की शुभकामनाएं | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच नगर पालिका परिषद नीमच की उपाध्यक्ष  रंजना-करणसिंह परमाल ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर शहरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। परमाल ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक पर्व है, जो समाज में एकता और सकारात्मकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि इस त्योहार को आपसी सहयोग, सम्मान और सद्भाव के साथ मनाएं तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करें। उन्होंने नागरिकों से सुरक्षित एवं जिम्मेदारी के साथ होली मनाने का आग्रह करते हुए कहा कि त्योहार की खुशियां तभी सार्थक होती हैं जब सभी मिलकर आनंद और उल्लास के साथ इसे मनाएं। अंत में उन्होंने कामना की कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और खुशियां लेकर आए।

Top