कलेक्टोरेट में सामूहिक राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का गायन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कलेक्टर कार्यालय नीमच में सोमवार को सामूहिक रूप से राष्ट्रगान, वंदे मातरम् एवं म.प्र. गान का गायन किया गया। कार्यक्रम अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जिसमें कलेक्टोरेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया। सामूहिक गायन के पश्चात मार्च माह के शासकीय कार्यों की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे सहित कलेक्टोरेट, राजस्व, भू-अभिलेख, श्रम, सहकारिता, शिक्षा, कोषालय, जनसंपर्क कार्यालय तथा शहरी विकास अभिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प दोहराया।

Top