नीमच टुडे न्यूज़ | मप्र के आबकारी आरक्षक भर्ती में बड़ा घोटाला सामने आया है और इस घोटाले का सुराग लगा मप्र के रतालम में। रतलाम में पहली बार रतलाम पब्लिक स्कूल का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस परीक्षा केंद्र के 12 परीक्षार्थी ऐसे पाए गए जिन्हांने 2 घंटे की परीक्षा मिनटों में हल कर दी। किसी ने 15 मिनट में तो किसी ने 30 मिनट में 100 प्रश्न हर हल कर दिए। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में असामान्य रूप से तेज गति दिखाई। 5 फरवरी को परिणाम जारी करने से पहले उच्च पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के डेटा की जांच की। जांच में पाया गया कि ये सभी 12 अभ्यर्थी पहले पुलिस भर्ती और अन्य परीक्षाओं में शामिल हो चुके थे, लेकिन तब इनको अंक 50 से भी कम थे। वहीं, इस परीक्षा में अचानक 90 से अधिक अंक प्राप्त कर 100 प्रतिशत कैसे हासिल कर लिए। रतलाम पुलिस ने इन विद्यार्थियों के खिलाफ दर्ज कर लिया।
ये है वे परीक्षार्थी- जिनके खिलाफ हुई एफआईआर
• आशुतोष: महज 15 मिनट में पूरे 100 प्रश्न देख लिए। आखिरी 30 मिनट में सब हल कर दिए।
• विवेक: 15 मिनट में प्रश्न देखे और अगले 30 मिनट में हल कर दिए (कुल 45 मिनट)।
• कुलदीप 15 मिनट में सारे सवाल पढ़े और अंतिम 30 मिनट में टिक कर दिए।
• अनिल पहले 15 मिनट स्क्रीन ही नहीं छुई, फिर अगले 30 मिनट में सवाल देखे और हल किए।
• सुभाष 30 मिनट सवाल देखने और 30 मिनट हल करने में लगाए।
• रवि सुभाष की तरह ही 30 मिनट सवाल देखे और 30 मिनट में हल कर दिए।
• दयाशंकर 30 मिनट में 100 सवाल पढ़े और महज 15 मिनट में सारे हल कर दिए।
• शैलेंद्र: शुरुआत के 15 मिनट कोई हलचल नहीं, फिर 30 मिनट सवाल देखे और आखिरी 15 मिनट में 100 सवाल सॉल्व।
• अंकित: 30 मिनट सवाल देखने और 30 मिनट में उन्हें हल करने का पैटर्न अपनाया।
• संजीत, अंकित: एक ही पैटर्न (30 मिनट देखना + 30 मिनट हल करना)।
• पुष्पेंद्र: इन्होंने भी 30 मिनट सवाल देखने और 30 मिनट में हल करने का तरीका चुना।
• आशु: बाकी 3 की तरह 30 मिनट सवाल देखे और अगले 30 मिनट में सब हल कर दिए।