रचना फाउंडेशन ने भक्तिभाव से मनाया फ़ाग उत्सव | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | फागुन की मस्ती, कृष्ण लीलाओं की रंग भरी बस्ती, सोलह श्रंगार से सुशोभित हंसती मुस्कुराती महिलाएं, कान्हा की भक्ति में रमी राधा और गोपियाँ, भजनों पर भावविभोर हो नृत्य करती मीराएं...! ये भक्ति भरे फाग महोत्सव का दृश्य हैं भूतेश्वर मंदिर का, जहाँ शहर की रचना फाउंडेशन संस्था की रचना क्लब की रचनाएँ फाग मना रही हैं l पांच मार्च को आयोजित होने वाले इस रचना फाग उत्सव में क्लब सदस्या ज्योति शर्मा कान्हाजी और अलका गोयल राधिका के रूप में तथा नन्ही बालिका अनाया मित्तल ने भी कन्हैया के रूप में सबका मन मोह लिया l सदस्या रूपी सभी रचनाओं ने गोगल लगे मॉर्डन लड्डू गोपाल का दुलार कर यशोदा मैया के पावन ममत्व की अनुभूति को भावित करने को प्रयास किया l रचना सदस्य योगिता शर्मा ने सुमधुर भजनों की संगत देकर फाग में चार चाँद लगा दिए l सभी रचनाओं ने भजनों पर नृत्य कर भक्ति का आनंद लिया, साथ ही ग़ुलाल के तिलक से सभी का स्वागत किया गया और फूलों से होली खेल कर फागुन के रंगो के सुखद एहसास को अनुभूत किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष संध्या नायर, अध्यक्ष क्लब स्वीटी खंडेलवाल, सचिव पूजा सिंहल, कोषाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आरती मोड़, उपाध्यक्ष अलका चौपड़ा, मनीषा मौर्य, सुनीता कणिक, नीरज शर्मा,वंदना मजावदीया ,रत्नप्रभा मालवीय, रेखा एरन, कीर्ति श्रीवास्तव, आकांशा तलरेजा, हेमलता कनिक,उषा शर्मा, बीना गर्ग, रेणु पालीवाल, निवेदिता नागदा,किरण तिवारी,संध्या धीर, आशा राठौर,पूर्णिमा शर्मा,ज्योति मित्तल,भारती व्यास, प्रियंका भारती,इंदु पोरवाल, प्रीति रामनानी,अन्विका रामनानीआदि सदस्याएं उपस्थित रही l

Top