“नीमच के व्यापारी तैयार हो जाएं! दिल्ली में 1-4 मई ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026’ में खुद को दिखाने का सुनहरा मौका” | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने के उद्देश्य से Confederation of All India Traders (CAIT) द्वारा 1 से 4 मई 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में देशभर से 2000 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे और व्यापार, उद्योग एवं स्टार्टअप्स के लिए यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का एक सुनहरा अवसर होगा। महोत्सव में टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, ऑटोमेशन, कृषि एवं ऑर्गेनिक उत्पाद, ग्रीन एनर्जी, मोबाइल एवं आईटी, रियल एस्टेट, किचनवेयर, होम अप्लायंसेज़, जीआई टैग उत्पाद, लॉजिस्टिक्स, निवेश एवं फाइनेंस सहित अनेक क्षेत्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

इसके साथ ही “टेस्ट्स ऑफ इंडिया” के अंतर्गत विभिन्न राज्यों की संस्कृति, हस्तशिल्प और व्यंजनों का भी प्रदर्शन होगा। CAIT नीमच के जिला अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने जिले के व्यापारियों, उद्योगपतियों, महिला उद्यमियों और युवा स्टार्टअप्स से इस आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह मंच व्यापार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर जिला सचिव सुशील गट्टानी, कोषाध्यक्ष राजेश सोनी, संरक्षक दर्शन सिंह गांधी और जिला प्रभारी निखार गोयल ने भी व्यापारियों से अधिक से अधिक सहभागिता करने का आग्रह किया। स्टॉल बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए व्यापारियों को CAIT के अध्यक्ष, सचिव और पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Top