नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मध्यप्रदेश रैगर समाज युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बच्चों की क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 मार्च को राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य खेलों को प्रोत्साहित करना और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। पहले दिन तीन रोमांचक मैच खेले गए। बघाना सी और सरवानिया महाराज के बीच शुभारंभ मैच में सरवानिया महाराज ने 26 रन से जीत हासिल की। राजेश ने 32 गेंद में 92 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। दूसरे मैच में रूपपुरा और किंग्स इलेवंस कनघट्टी की भिड़ंत हुई, जिसमें किंग्स इलेवंस ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में सरवानिया महाराज ने किंग्स इलेवंस कंनघट्टी को 61 रन से हराया। अभिषेक रेगर ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। आगामी शनिवार को बाड़ी और अठाना के बीच पहला मैच, नेवड और दूध लाई के बीच दूसरा मैच तथा ग्रुप विजेता टीमों के बीच तीसरा मैच खेला जाएगा। कार्यक्रम में कई समाजसेवी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।