नीमच टुडे न्यूज़ | मनासा (नप्र) प्रदेश के प्रमुख नेत्र चिकित्सालय गोमाबाई नेत्रालय, नीमच द्वारा मनासा में नया नेत्र रोग जांच केंद्र सारडा कॉम्प्लेक्स, कोर्ट एरिया में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शुभारंभ कार्यक्रम में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों की जांच हुई और उन्हें विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान 15 मरीजों का चयन निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु किया गया। साथ ही 40 मरीजों को निःशुल्क चश्मे और दवाइयां वितरित की गईं, जबकि 15 मरीजों को उच्च स्तरीय जांच के लिए नीमच रेफर किया गया। नवीन केंद्र पर टेली कंसल्टेशन, आंखों की जांच, नंबर के चश्मे और दवाइयों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उपस्थित जनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा बताया।