महंगा हुआ गैस सिलेंडर, नीमच में बुकिंग और डिलीवरी अटकी: सर्वर डाउन से डिलीवरी प्रभावित | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच शहर में गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। केंद्र सरकार ने घरेलू सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाकर दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर ₹913 कर दिया है, जबकि 19 किलो कॉमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा होकर ₹1883 का हो गया है। नई दरें 7 मार्च से लागू हैं।दाम बढ़ने की खबर के बाद नीमच में अचानक सिलेंडर की मांग बढ़ गई है। इसी बीच गैस एजेंसियों का सर्वर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे से डाउन हो गया, जिससे बुकिंग नहीं हो पा रही और डिलीवरी भी अटक गई है।गैस एजेंसियों का कहना है कि सर्वर से जुड़ी तकनीकी समस्या एजेंसी स्तर की नहीं है, बल्कि केंद्रीय सिस्टम में दिक्कत के कारण यह स्थिति बनी है। समस्या दूर होते ही बुकिंग और डिलीवरी व्यवस्था फिर से सामान्य हो जाएगी।

Top