नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नीमच ग्रामीण महिला एवं बाल विकास परियोजना द्वारा शनिवार को जनपद पंचायत सभाकक्ष में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना अधिकारी इरफान अंसारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व और आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए की। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष शारदा मदनलाल धनगर ने महिलाओं को समाज की आधारशिला बताते हुए कहा कि उन्हें समाज के विकास और कल्याण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने महिलाओं के अधिकार और प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का महत्व बताया। ममता नागदा ने महिलाओं से अपनी शक्ति पहचानने का आव्हान किया।
जनपद महिला एवं बाल विकास समिति के सभापति रतनलाल मलावत ने सभी महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान का अधिकार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। परियोजना अधिकारी इरफान अंसारी ने शासन की महिलाओं के उत्थान और लिंग भेद समाप्त करने वाली योजनाओं जैसे लाड़ली लक्ष्मी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना और लाड़ली बहना योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने गीत, कविताएं और प्रेरक संदेश प्रस्तुत किए, साथ ही देश की खिलाड़ियों की उपलब्धियों से प्रेरणा साझा की। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक पिंकी भाटिया ने किया। सभी उपस्थित महिलाओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही, जिला आपूर्ति अधिकारी नीमच ने किसानों को सूचित किया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि अब 10 मार्च 2026 तक बढ़ा दी गई है। किसानों से अनुरोध है कि वे समय रहते अपना पंजीयन करवा लें।