नीमच में आप पार्टी की संगठनात्मक बैठक और होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न, पंचायत-नगर पालिका चुनाव की तैयारियां तेज | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | भोपाल Aam Aadmi Party मध्यप्रदेश में आगामी पंचायत और नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने की दिशा में सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में नीमच जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक महू रोड स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में उन्होंने सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक ढांचे को लेकर विस्तार से चर्चा की और आगामी चुनावों के लिए रणनीति पर मार्गदर्शन दिया। कार्यकर्ताओं की सहमति से विभिन्न पदों के लिए प्रस्तावित नामों का संकलन कर उन्हें प्रदेश प्रभारी Jitendra Singh Tomar के अनुमोदन हेतु भेजा गया। अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में होने वाले सभी चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी और अगले छह महीनों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। बैठक के साथ ही होली मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ. राजू पाल, चंद्रेश सेन, नरेंद्र पाटीदार, उदयराम चौहान, ओमप्रकाश पाटीदार, जाकिर हुसैन, तुलसीराम मेघवाल, शबनम कुरैशी, बाबूलाल गायरी, बालचंद वर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Top