नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले के जैतपुरा स्थित पेट्रोल पंप का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक पेट्रोल पंप कर्मचारी पर पूरे पैसे लेने के बावजूद कम पेट्रोल भरने का आरोप लगा रहा है। युवक के अनुसार उसने 300 रुपये का पेट्रोल भरवाया था, लेकिन मंदसौर पहुँचने से पहले ही उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। युवक का कहना है कि जब वह शिकायत करने पेट्रोल पंप पहुँचा तो कंप्यूटर में भुगतान दिखाकर पैसे वापस देने से मना कर दिया गया। नाराज युवक ने विरोध जताते हुए कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या कर लेगा, जिसकी जिम्मेदारी पेट्रोल पंप कर्मचारियों की होगी। फिलहाल मामला चर्चा में है।